जमशेदपुर में ज्वेलरी शॉप से 50 लाख के गहने लूटे, दो लाख नकदी भी ले गए

जमशेदपुर। जमशेदपुर में शुक्रवार को सोनारी एयरोड्रम के पास दोपहर 01:45 बजे बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे एमबी ज्वेलर्स के शोरूम में हथियार के बल पर दो लाख नकदी और करीब 50 लाख रुपये के जेवर लूटकर फरार हो गए।

May 24, 2024 - 15:56
जमशेदपुर में ज्वेलरी शॉप से 50 लाख के गहने लूटे, दो लाख नकदी भी ले गए

जमशेदपुर। जमशेदपुर में शुक्रवार को सोनारी एयरोड्रम के पास दोपहर 01:45 बजे बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे एमबी ज्वेलर्स के शोरूम में हथियार के बल पर दो लाख नकदी और करीब 50 लाख रुपये के जेवर लूटकर फरार हो गए। सूचना पर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

दुकान संचालक ऋषभ जैन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ऋषभ ने बताया कि वो दुकान में ही थे। दुकान में दो स्टाफ और एक ग्राहक भी मौजूद था। तभी दुकान में तीन युवक घुसे और गहने दिखाने को कहा। युवकों की गतिविधि देखकर उन्होंने गहने दिखाने से मना कर दिया। इसी बीच युवकों ने चांदी की अंगूठी देखने के लिए मांगी। अंगूठी दिखाते ही तीनों ने हथियार निकाल लिया। एक युवक के पास कार्बाइन थी। तीनों ने हथियार के बल पर दुकान में गहने और नकद लूटे और 15 मिनट में बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार हो गए।

सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि घटना के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान में लग गई है। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की पहचान कर रही है।

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow