नासा का बड़ा खुलासा: मंगल ग्रह पर प्राचीन जीवन के संकेत

हाल ही में नासा ने बड़ा खुलासा किया जिस में उन्होंने बताया कि मंगल ग्रह पर प्राचीन जीवन से कुछ संकेत मिले हैं, क्या पृथ्वी के अलावा भी कहीं ब्रह्माण्ड में जीवन है यह अभी भी एक सवाल ही हैं।

Jul 27, 2024 - 14:39
Jul 27, 2024 - 15:12
नासा  का  बड़ा  खुलासा:  मंगल  ग्रह  पर  प्राचीन  जीवन  के  संकेत
क्या पृथ्वी के अलावा ब्रह्मांड में कहीं और जीवन है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक वर्षों से तलाश रहे हैं। वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना सबसे ज्यादा लगती है। अब नासा के पर्सीवरेंस रोवर ने मंगल पर एक बड़ी खोज की है, जिससे प्राचीन जीवन के संकेत मिले हैं। यह खोज बेहद महत्वपूर्ण है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अन्य ग्रहों पर भी जीवन हो सकता है। नासा के प्रमुख बिल नेल्सन भी मानते हैं कि ब्रह्मांड में कहीं और जीवन हो सकता है। एक बार जब उनसे पूछा गया कि क्या एलियन का अस्तित्व है, तो उन्होंने कहा, "हां"।  
हाल ही में नासा के रोवर ने एक दिलचस्प चट्टान के नमूने खोजे हैं, जिसे 'चेयावा फॉल्सनाम दिया गया है। इस चट्टान में कार्बनिक अणु और संरचनाएं हैं, जो माइक्रोबियल जीवन की ओर संकेत कर सकती हैं। यह चट्टान एक प्राचीन नदी घाटी में पाई गई थी, जो दर्शाता है कि मंगल ग्रह पर कभी जीवन रहा होगा।
 

                                           

अब खबरें आपके मोबाइल पर!
Tehelka Khabar App डाउनलोड करें और ताज़ा खबरों से जुड़े रहें।
नासा के बयान के अनुसार, चट्टान में केमिकल सिग्नेचर और संरचनाएं हैं, जो  अरबों साल पहले जीवन द्वारा बनाई गई हो सकती हैं। वैज्ञानिक केटी स्टैक मॉर्गन का कहना है कि यह जीवन का संकेत नहीं है, लेकिन यह सबसे आकर्षक नमूना है। यह नमूना 21 जुलाई को रोवर द्वारा इकट्ठा किया गया था।
 
यह चट्टान एक प्राचीन नदी घाटी के किनारे मिली थी, जिसकी माप 3.2 फीट गुना 2 फीट है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम ग्रांड कैन्यन झरने के नाम पर रखा है। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक केन फार्ले ने बताया कि चेयावा फॉल्स पर्सीवरेंस रोवर द्वारा अब तक जांची गई सबसे रहस्यमय और महत्वपूर्ण चट्टान है। उनका कहना है कि चट्टान में कार्बनिक पदार्थ मिला है, जो जीवन के लिए आवश्यक पानी से होकर गया था। अब वैज्ञानिक मंगल पर जीवन के प्रमाण की पुष्टि और विश्लेषण करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow